फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people, including the agent, raped the girl in the car

आढ़ती समेत तीन लोगों ने कार में किया युवती से दुष्कर्म

Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मंडी समिति के आढ़ती ने अपने दो दोस्तों के साथ एक युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।युवती को अपनी कार में बैठाकर मैनेजर के घर ले जाने की बात कही।जब उसे होश आया तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Three people, including the agent, raped the girl in the car

विस्तार

पीलीभीत। बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मंडी समिति के आढ़ती ने अपने दो दोस्तों के साथ एक युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले युवती को नशीली मिठाई खिलाई गई थी। अगस्त माह में हुई घटना की रिपोर्ट अब दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र की युवती ने बताया कि आढ़ती अमित अग्रवाल से उसकी जान पहचान थी। उसका अक्सर आढ़ती की आढ़त पर आना-जाना था। उसे नौकरी की जरूरत थी, इसी का फायदा उठाते हुए आढ़ती ने उससे कहा कि एक बैंक मैनेजर से उसकी दोस्ती है। वह उसकी बैंक में नौकरी लगवा देगा। एक दिन आढ़ती ने मैनेजर से फोन पर बात भी करवाई। 31 अगस्त शाम सात बजे आढ़ती ने उसे मैनेजर से मिलवाने के बहाने गांव से बुलाया।
विज्ञापन

युवती को अपनी कार में बैठाकर मैनेजर के घर ले जाने की बात कही। कार में दो और लोग सवार थे। आरोप है कि रास्ते में नौकरी लगने की बधाई देते हुए आढ़ती ने नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिला दी। इसके बाद बेहोश होने पर आढ़ती और उसके दो दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे जंगली पुल के पास कार से उतर कर भाग गए। युवती का कहना है कि उसने पहले भी पुलिस को तहरीर दी थी। अब फिर तहरीर दी है। पुलिस ने अमित अग्रवाल समेत दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने आकर तहरीर दी थी। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच करने बाद सच्चाई पता चलेगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
बीसलपुर। दियोरिया के एक गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्रामीण ने बताया कि सोमवार शाम को घर के लोग रिश्तेदारी में गए थे। उनकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। देर शाम गांव का ही युवक दीवार कूदकर कर घर में घुस आया। उसने तमंचे से भयभीत कर पुुत्री से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। देर रात जब घरवाले लौटे तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि आरोपी रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed