{"_id":"6849c353392580a4bc0a0dce","slug":"three-people-including-an-innocent-child-died-in-separate-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137603-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अलग-अलग हादसों में मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अलग-अलग हादसों में मासूम समेत तीन की मौत
Wed, 11 Jun 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गजरौला/जहानाबाद। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 12 घंटे के अंतराल में हुए तीन हादसों में छह वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे खेल रहे मासूम की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जान चली गई। इसके अलावा जहानाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दो हादसों में दो लोगों की मौत हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गजरौला क्षेत्र में माला स्टेशन के निकट बुधवार दोपहर 12 बजे हादसा हुआ। माला कॉलोनी निवासी अजय विश्वास का छह वर्षीय पुत्र दिनेश बुधवार दोपहर माला स्टेशन के निकट स्थित एक मंदिर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान रिछौला से गजरौला की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग वाहन को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
वहीं, जहानाबाद में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे में बाइक सवार सुनगढ़ी क्षेत्र के लदपुरा गांव निवासी भोजराज (27) पुत्र राजाराम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। भोजराज जहानाबाद क्षेत्र के बिंदुआ गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इस दौरान सियाबाढ़ी पट्टी के निकट ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके अलावा बुधवार सुबह करीब सात बजे क्षेत्र के अकबरगंज के पास हादसा हुआ। इसमें पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। कई दिन पूर्व किसी वाहन में सवार होकर क्षेत्र में आ गए थे। इसके बाद क्षेत्र में ही घूमते दिखाई देते थे। शिनाख्त नहीं हो सकी है।