{"_id":"662fdfd7c965b365cd0f73dc","slug":"three-people-died-two-injured-in-two-road-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115500-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक जगदीश का फाइल फोटो ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज हाईवे और कलीनगर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर/घुंघचाई। दो सड़क हादसों में यहां तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए।
कलीनगर मार्ग पर रविवार शाम को गांव खासपुर निवासी सुनील (24), इसी गांव का कुंवरसेन (18) बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी आशीष की पत्नी रचना देवी (35) अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल गांव मुजफ्फरनगर जा रही थी। नगर की ओर से जा रहे बाइक सवार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।
घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से सुनील को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने सुनील के चाचा गांव निवासी राकेश कुमार की ओर से बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घुंघचाई। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कंधरपुर निवासी विशाल (20) अपने ममेरे भाई बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया नबीनगर निवासी रवि (19) के साथ घुंघचाई क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। मैगलगंज हाईवे पर गांव गुलडिय़ा भूपसिंह के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सूचना पर घुंघचाई इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को पूरनपुर सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
जुलाई में होनी थी विशाल की शादी
विशाल दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई विकास, बहन खुशबू है। विशाल की शादी गांव सबलपुर से तय हुई थी। शादी जुलाई महीने में होना तय हुई थी। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। संवाद
--
बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल
पीलीभीत/बरखेड़ा। साढू की पत्नी को लेकर रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार युवक को पतरसिया भट्टे के नजदीक सामने से आ रही बुग्गी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में युवक की मौत हो गई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव जसोली निवासी जगदीश (24) पुत्र गोकुल प्रसाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करता है। उसके साथ कोतवाली बीसलपुर के गांव गोवल पतीपुरा का निवासी साढू प्रदीप भी काम करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही किसी काम से अपने गांव आया था। सोमवार को उसे रुद्रपुर जाना था।
साढू प्रदीप ने अपनी पत्नी खुशबू को साथ लाने की बात कही। जगदीश सुबह करीब सात बजे साढू की पत्नी खुशबू को लेकर बाइक से रुद्रपुर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया के निकट स्थित भट्ठे के करीब पहुंचा। इसी दौरान बुग्गी से टक्कर हो गई। इससे जगदीश और खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें जगदीश ने बाद में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक बुग्गी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व एबुंलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव पिपरा भगू निवासी सत्यपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे बाइक से असम चौराहे की ओर जा रहा था। जहां उसने देखा कि एक मानसिक मंदित युवक के एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
हादसों में तीन घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर सोमवार को हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी बंटी गंगवार बाइक से बारह पत्थर चौराहे पर जा रहे थे। रास्ते में छोटे चौराहे पर सामने से आ रही बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी रामप्रसाद बाइक से रामलीला मैदान की ओर जा रहे थे। रास्ते में ऊंचा मंदिर के पास पीलीभीत की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक से टकराकर घायल हो गए। बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव चठिया निवासी प्रेमप्रकाश बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में कंधरापुर मोड़ पर पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
--
हादसे में मां-बेटा घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछौला घासी के लोकेश कुमार सोमवार की शाम नगर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी मां इंद्रावती पत्नी ओमप्रकाश भी थीं। रास्ते में मीरपुर मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर मां-बेटा घायल हो गए। इंद्रावती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंद्रावती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद