फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people died in Puranpur village in 24 hours

Pilibhit News: पूरनपुर के गांव में 24 घंटों में तीन लोगों की मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three people died in Puranpur village in 24 hours
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव में 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत हृदयाघात से जबकि एक अन्य की बीमारी से हुई। एक दिन में तीन मौतों की वजह से कई घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन


गांव निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे गांव निवासी छेदालाल (50) के सीने में अचानक तेज दर्ज उठा। बाद में उनकी मौत हो गई। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब चार बजे गांव निवासी पुलराज सिंह (65) की अचानक मौत हो गई। परिजन, मृतकों के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच दिन में 11 बजे गांव निवासी अहिवरन लाल (65) की बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह ने बताया कि छेदालाल और पुलराज सिंह की हृदयाघात और अहिवरन लाल की मौत बीमारी से हुई। अलग-अलग स्थानों पर तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed