{"_id":"58fdf3384f1c1b9228c0bf97","slug":"three-panchayat-cleaning-workers-suspended-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर तीन पंचायत सफाई कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर तीन पंचायत सफाई कर्मी सस्पेंड
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त के पहले दौरे पर एक पंचायत सफाई कर्मी पर गाज गिर गई। उनके निर्देश पर डीपीआरओ ने गांव में गंदगी मिलने पर मैनाकोट के सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा दो अन्य सफाई कर्मी शिकायतों के आधार पर सस्पेंड कर दिए गए। सोमवार को निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को मैनाकोट गांव में गंदगी मिली। उन्होंने गांव के पंचायत सफाई कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने मैनाकोट के पंचायत सफाई कर्मचारी रामऔतार सोनकर को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा अमरिया ब्लाक के गांव उदयपुर के सफाई कर्मी जगन्नाथ व छोटेलाल को भी सस्पेंड कर दिया गया। दोनों सफाई कर्मी लंबे कई दिनों से गांव नहीं पहुंच रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जांच में आरोप सही मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन