फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three of their choice, in a Shivpal

तीन अपनी पसंद के, एक शिवपाल का

Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से शुक्रवार को दोबारा जारी की गई सूची में तीन नाम उनकी पुरानी सूची से ही हैं लेकिन बीसलपुर में नीरज गंगवार का नाम काटकर शिवपाल यादव के प्रत्याशी रहे रत्नेश गंगवार को ही उम्मीदवार बनाया गया है। शिवपाल की सूची के दो अन्य नाम पूरनपुर से सुखलाल और बरखेड़ा से ताराचंद लोधी का पत्ता काट दिया गया है। रत्नेश को टिकट मिलने से पार्टी के लोग भी हैरत में हैं। सपा नेतृत्व में विवाद के दौरान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशियों की जो सूची जारी की थी, उसमें पूरनपुर (सुरक्षित) सीट से सपा के मौजूदा विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर पीतमराम और बरखेड़ा विधायक एवं राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का नाम काट दिया गया था। इन दोनों के स्थान पर क्रमश: पूर्व विधायक सुखलाल और ताराचंद लोधी का नाम शामिल किया गया था। पार्टी की ओर से बीसलपुर सीट पर पूर्व में ही घोषित प्रत्याशी नीरज गंगवार का नाम भी शिवपाल सूची में नहीं था। उनके स्थान पर रत्नेश गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया था। अखिलेश यादव की पहली सूची में रत्नेश के बजाय नीरज को ही रखा गया था। इसके साथ पूरनपुर में विधायक पीतमराम और बरखेड़ा से हेमराज वर्मा का नाम शामिल था। शहर सीट से मौजूदा विधायक हाजी रियाज अहमद का इकलौता ऐसा नाम था जो दोनों की सूची में शामिल था। विवाद खत्म होने के बाद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 191 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की, उसमें अपनी पहली सूची के तीनों विधायकों के नाम तो शामिल किए हैं लेकिन बीसलपुर विधान सभा सीट से नीरज गंगवार के स्थान पर रत्नेश गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रत्नेश का नाम उस 38 प्रत्याशियों की उस सूची में रहा होगा जो निर्वाचन आयोग से अपने खिलाफ फैसला जाने के बाद मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को सौंपी थी। इसी कारण अखिलेश ने नीरज का नाम काटकर रत्नेश गंगवार को टिकट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed