फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three nurses in case of maternal death notice

प्रसूता की मौत के मामले में तीन नर्सों को नोटिस

Wed, 01 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 जनवरी में प्रसव के बाद सीएचसी में हुई ढक्काचांट की पुष्पा की मौत के मामले में सीएमओ ने उस वक्त ड्यूटी पर तैनात संविदा नर्स नीतू, अंजलि और गीता को नोटिस जारी कर सप्ताह भर में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गांव ढक्काचांट निवासी रामकुमार की पत्नी पुष्पा को प्रसव पीड़ा के चलते 21 जनवरी को सीएचसी लाया गया था। पुष्पा ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही पुष्पा की मौत हो गई थी। महिला की मौत पर व्यापारी और बसपा नेताओं ने सीएचसी में हंगामा कर अधीक्षक का घेराव किया था। रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पा के शव का पोस्टमार्टम कराया। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच टीम गठित की। टीम में जिला अस्पताल के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी, एसीएमओ एके वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ तेजपाल राठौर को शामिल किया गया। टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को दे दी। जांच के बाद सीएमओ ने अब प्रसव के दौरान सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद संविदा नर्स नीतू, अंजलि और गीता को नोटिस जारी कर सप्ताह भर में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed