{"_id":"66c3932793807301b1018a94","slug":"three-more-panchayat-learning-centers-will-be-built-proposals-sought-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121194-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन और पंचायत लर्निंग सेंटर बनेंगे, मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन और पंचायत लर्निंग सेंटर बनेंगे, मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन
बड़ागांव के पंचायत घर में बने पुस्कालय में पढ़ते बच्चे।फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले में तीन और स्थानों पर पंचायत लर्निंग सेंटर बनाए जाएंगे। इस पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर कंप्यूटर के साथ ही अन्य उपकरण लगेंगे।
जनपद स्तर पर वैसे तो 20 से अधिक पंचायत घरों में लर्निंग सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत तीन और ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसमें उन पंचायतों को प्रमुखता दी गई है, जिनकी ओर से विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं का कार्यान्वयन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है।
यही नहीं सुव्यवस्थित पंचायत भवन-सामुदायिक केंद्र उपलब्ध हैं। कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली और चहारदीवारी उपलब्ध है। शर्त है कि पंचायत भवन में चार कमरों से अधिक हों। पंचायत आबादी के बीच हो, कनेक्टिविटी जिला, विकासखंड एवं अन्य पंचायतों से हो।
विज्ञापन
यही नहीं, पंचायत प्रतिनिधि शिक्षित एवं स्वयं के प्रयासों से आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने शासन से मिले निर्देशों के तहत एडीएओ और पंचायत सचिवाें से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव आते ही पंचायत के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि प्रस्ताव जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं।