फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three miscreants nabbed, 19 stolen mobiles recovered

Pilibhit News: तीन शातिर दबोचे, चोरी किए गए 19 मोबाइल बरामद

Tue, 27 May 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants nabbed, 19 stolen mobiles recovered
पीलीभीत। ग्राहकों की ओर से रद्द किए गए फ्लिपकार्ट कंपनी के मोबाइल को रास्ते से चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल बरामद किए गए। फ्लिपकार्ट कंपनी के हब इंचार्ज की ओर से 24 मई को सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दी गई थी। इसमें कहा गया कि एक जनवरी से 23 मई के मध्य फ्लिपकार्ट कंपनी से किए गए विभिन्न मोबाइल के आर्डर को ग्राहक की ओर से कैंसिल किए जाने की स्थिति में मुख्य ऑफिस गुड़गांव-हरियाणा भेजा जाता है। आरोप है कि रास्ते से अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एसओजी की मदद से घटना के खुलासे के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए 19 कीमती मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्डर कैंसिल होने की स्थिति में उसे गाड़ी से वापस गुड़गांव स्थित मुख्य ऑफिस ले जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सितारगंज स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के हब से माल रखते समय मोबाइल को चोरी करते हैं। इसके बाद दुकानदारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने की बात कहकर बिक्री कर देते हैं। पकड़े गए आरोपियों में बरेली के थाना शीशगढ़ के गांव नियामतपुर निवासी मनोज कुमार, थाना बहेड़ी के ग्राम खुटिया निवासी सोनू गंगवार व उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के गांव चीटी मझरा निवासी विनोद कुमार शामिल हैं। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed