{"_id":"663297e9b0baa7a4520e0487","slug":"three-malaria-patients-found-in-marena-department-organized-camp-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115646-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मरेना में मिले मलेरिया के तीन मरीज, विभाग ने लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मरेना में मिले मलेरिया के तीन मरीज, विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन
ग्राम रामपुर बसंत में गांव की नालियों में दवा का छिड़काव करता कर्मी । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया अपने पैर पसारने लगा है। हाल ही में मलेरिया के तीन मामले भी सामने आए हैं। गांव में मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे गांवों में मलेरिया के मरीज भी मिलने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के गांव मरेना में मलेरिया के तीन मरीज निकले है। मरीज निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सर्वे कर जांच शुरू कर दी है। जांच में गांव मरेना में अवनीश, सोनू और दाताराम में मलेरिया के लक्षण मिले हैं।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने जयपलापुर, मरेना, रामपुर बसंत, बंडा मानपुर, मुड़िया बिलहरा और भदेंगकंजा में कैंप लगाया। इसके साथ ही गांव में दवा का छिड़काव भी करवाया। टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन
.......
मलेरिया के लक्षण
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा बताते है कि मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। बुखार और पसीना आना इसके लक्षण है। इसके अलावा ठंड लगना, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द, थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और खांसी, दस्त, मतली और उल्टी भी लक्षण हैं। ऐसा होने पर तत्काल सीएचसी आकर जांच करानी चाहिए।
.......
ऐसे करें बचाव
घर के आसपास गंदा पानी न जमा होने दें। कूलर का पानी रोजाना बदलते रहें। अगर कई दिनों तक बुखार आता है तो मलेरिया की जांच करवाएं। नियमित इलाज से यह दो सप्ताह में ठीक हो जाता है।