फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three including husband and wife killed as truck hits the bike in pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आठ माह का बेटा घायल

Fri, 24 Nov 2023 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 10:50 AM IST
सार

Pilibhit Road Accident News : पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी और बहन शामिल हैं। युवक का आठ महीने का बेटा घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Three including husband and wife killed as truck hits the bike in pilibhit
अजय पाल, सरोज और सुमन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव औरिया और जनकपुरी के बीच टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। दंपती का आठ महीने का बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव औरिया निवासी अजय कुमार, पत्नी सरोज कुमारी, बहन सुमन को लेकर बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे। सरोज की गोद में आठ महीने का बेटा मनीष था। औरिया व जनकपुरी के बीच टनकपुर हाईवे पर सामने से आ रहे भूसी भरे ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दंपती और युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Three including husband and wife killed as truck hits the bike in pilibhit
आठ माह का मासूम है घायल - फोटो : अमर उजाला
मां की गोद से छूटकर दूर जाकर गिरा मासूम 
आठ माह का बेटा महिला की गोद से छिटक कर दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछे चल रहे दूसरे ट्रक को पकड़ लिया। उसमें भी भूसी लदी हुई थी। बताया गया है कि दोनों ट्रकों का मालिक एक ही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रक चालक से पहले ट्रक की जानकारी ली। बाद में उसे भी पकड़ लिया गया। 

ये भी पढ़ें- एक विवाह ऐसी भी: जेंडर बदल लड़की से लड़का बने शरद सिंह चढ़े घोड़ी, मूंछों पर ताव देकर... धूमधाम से निकाली बरात

 

एक सप्ताह पहले हुई थी सुमन की मंगनी 
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही अजय के परिवार में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि अजय की बहन सुमन की मंगनी बीते सप्ताह ही हुई थी। हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं हैं। हादसे से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed