फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three hours of rain left roads waterlogged; people grappled with the resulting chaos.

Pilibhit News: तीन घंटे बारिश से सड़कों पर भरा पानी, अव्यवस्थाओं से जूझे लोग

Sun, 23 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three hours of rain left roads waterlogged; people grappled with the resulting chaos.
बाजार में शनिवार को जलभराव की ​स्थिति। संवाद
पीलीभीत। शहर में नियमित हो रही बारिश से शनिवार को भी सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे से तीन घंटे तक शहर में बारिश हुई, इससे शहर के प्रमुख स्टेशन मार्ग से लेकर बाजार मार्ग सहित कई कॉलोनियों के मार्ग पूरी तरह से घंटों तक जलमग्न रहे। बरसात रुकने के घंटों तक शहर से जलनिकासी नहीं हो पाई। इस बीच सड़कों पर आवागमन में स्कूली बच्चे व दो पहिया वाहन चालक तक फंसे रहे, जलभराव में वाहनों का इंजन तक जाम हो गया, इधर कई मोहल्लों में लोगो के घरों तक पानी चढ़ आया।
नाला सफाई में नगर पालिका ने कितनी पारदर्शिता रखी है, जिसकी तस्वीरें अब बरसात में देखने को मिल रही है। इस वर्ष नगर पालिका की ओर से शहर के छोटे-बड़े 32 नालों को लगभग 35 लाख की लागत से साफ कराया गया, लेकिन बरसाती सीजन में सबसे पहले नालें ओवर फ्लो होने सहित सड़कों पर जलनिकासी नही होने से घंटों के जलमग्न की तस्वीरें देखने को मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे से लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई। शहर के चावला चौराहे से लेकर छिपियान मस्जिद तक तो बाजार में व्यापारियों व बाजार पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालकों की जलभराव में बाइक तक फंस गईं। वहीं, शहर के छतरी चौराहे के करीब से लेकर स्टेशन मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, सुनगढ़ी, बेनी चौधरी, साहूकारा, चूड़ी वाली गली, अग्रवाल सभा के करीब मार्गों पर एक फुट तक जलभराव रहा। पैदल चलने वालों के घुटनों तक पानी होने से उनका आवागमन प्रभावित रहा।

ईओ संजीव कुमार का कहना है कि बरसात में नाला सफाई भी तलीझाड़ कराई गई व बरसात के बीच कूड़ा आदि न फंसे। इसलिए सफाई कर्मचारी भी लगाए जाते हैं। जलनिकासी आधे घंटे के अंदर ही हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed