फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three friends fell in canal along with bike, Bareilly's youth died

Pilibhit News: बाइक समेत नहर में गिरे तीन दोस्त, बरेली के युवक की मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three friends fell in canal along with bike, Bareilly's youth died
बीसलपुर। वैवाहिक समारोह में शामिल होकर रविवार को देर रात बीसलपुर से घर लौट रहे बरेली के थाना इज्जतनगर की विष्णुधाम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र महेश चंद्र की नहर में गिरकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे उसके दो दोस्त गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सुनील रविवार रात लगभग एक बजे बाइक से बीसलपुर से बरेली लौट रहा था। बाइक पर उसके दोस्त बीसलपुर के गांव चुर्रा गौंटिया निवासी शेखर और शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव मझला निवासी अमन भी थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से बाइक गांव चुर्रासकतपुर के पास नहर में जा गिरी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को नहर से निकाला और बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और तीनों के घर वालों को सूचना दे दी। पुलिस ने बताया कि सुनील हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed