{"_id":"65848fa64be25b0066067794","slug":"three-day-old-newborn-missing-from-home-in-bisalpurthree-day-old-newborn-missing-from-home-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9599-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में घर से तीन दिन की नवजात लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में घर से तीन दिन की नवजात लापता
Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गोवल से चुराई गई यही बच्ची । स्रोत - परिजन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल पतीपुरा में एक घर से बुधवार की रात तीन दिन की नवजात बच्ची लापता हो गई गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के चोरी होने की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन मामले को संदिग्ध मान रही है। बच्ची कहां है, किसी को नहीं पता। बृहस्पतिवार शाम को डॉग स्क्वाॅड ने भी मौके पर जांच की। खोजी कुत्ता घर से 500 मीटर दूर खेत तक गया, लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ सका।
गांव के अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के सभी लोगोंं के साथ बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। बच्ची अपनी मां निशा के पास चारपाई पर सो रही थी। रात में घर में घुसे चोर उनकी तीन दिन की नवजात को चोरी कर ले गए। आसपास सो रहे लोगों में से किसी को भी भनक तक नहीं लग सकी।
रात लगभग 12 बजे जब अजय कुमार लघुशंका के लिए उठे तो बच्ची को निशा के पास न देखकर सबको उठाया। बच्ची के गायब होने से घर के सभी लोग सकते में आ गए। शोर मचाया तो आसपास घरों के लोग आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। गांव में छानबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अजय ने बृहस्पतिवार को सुबह कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर पर नवजात के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि अजय के घर की चहारदीवारी 10 फुट ऊंची है। ऐसे में कोई बिना सीढ़ी लगाए घर में नहीं घुस सकता। घर के बरामदे में अजय, उनकी पत्नी, उनकी दो पुत्रियां और मां सो रही थी। कोई बच्ची को ले गया और पता भी नहीं चला, यह बात समझ से परे हैं। जांच की जा रही है।
पहले से हैं दो बेटियां
अजय के पास पहले से दो बेटियां हैं। इनमें एक पांच साल की और दूसरी तीन साल की है। तीन दिन पहले एक और बेटी ने जन्म लिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
वर्जन-
मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।- अनिल यादव, एसपी