{"_id":"6755f379c4857fe87100d114","slug":"three-centres-increased-42580-high-school-and-intermediate-students-will-appear-for-the-exam-at-70-examination-centres-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126961-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन केंद्र बढ़े, 70 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे हाईस्कूल-इंटर के 42,580 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन केंद्र बढ़े, 70 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे हाईस्कूल-इंटर के 42,580 विद्यार्थी
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर परीक्षा-2025 के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो गई है। जनपदीय समिति की ओर से भेजी गई 70 केंद्रों की सूची को फाइनल माना गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटर में पंजीकृत करीब 42,580 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
10 नवंबर को यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इस सूची में जिले में बनाए गए 67 परीक्षा केंद्रों के नाम थे। 14 नवंबर तक इन परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्ति या सुझाव मांगे गए थे।
इस अवधि में परीक्षा केंद्रों से दूरी, विद्यार्थियों के आवंटन, रास्तों और अन्य समस्याओं को लेकर 43 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जिला स्तरीय समिति ने इन आपत्तियों का निस्तारण कर 70 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी।
विज्ञापन
अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की इस सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। रविवार को 70 केंद्रों की सूची भी सामने आ गई। डीआईओएस अंचल कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची आ गई है। 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि जनपदीय समिति की ओर से दो दिसंबर को 70 केंद्रों की प्रस्तावित सूची भेजी गई थी। इस पर छह दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करानी थी। अब यह सूची ही फाइनल है।
बता दें कि नवंबर में जारी हुई प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची से बरात बोझ, शेर मोहम्मद के राजकीय कॉलेज सहित तीन केंद्रों का नाम हटाया गया था। छह नए केंद्रों के नाम सूची में जोड़े गए। इस तरह से 70 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची भेजी गई।
हाईस्कूल में 22,760 और इंटर के 19820 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। इस बार जिले के माध्यमिक स्कूलों में नामांकित 42,580 विद्यार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 22,760 और इंटर के 19820 विद्यार्थी शामिल हैं।
इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हाईस्कूल
बालक - 12,762
बालिका - 9998
कुल - 22,760
इंटर
बालक - 11,213
बालिका - 8607
कुल - 19,820