फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three arrested for murder of cloth merchant, in-laws of neighbouring shopkeeper found guilty

Pilibhit News: कपड़ा व्यवसायी की हत्या के गुनहगार निकले पड़ोसी दुकानदार के ससुराल वाले, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for murder of cloth merchant, in-laws of neighbouring shopkeeper found guilty
पंकज को धमकी भरा सबक सिखाने के लिए 20 हजार के भाड़े पर भेजे गए थे बदमाश, बचाने पहुंचे पप्पू गुप्ता बेवजह बन गए हमलावरों के शिकार, लखीमपुर के उचौलिया के एक बदमाश के जरिये तय हुआ था सौदा, गिरफ्तार ससुर व दो सालों ने कबूल की घटना
विज्ञापन


बिलसंडा (पीलीभीत)। नगर में बृहस्पतिवार शाम कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक दहेज उत्पीनड़न के मुकदमे की रंजिश के चलते साइकिल कारोबारी पंकज कटियार को धमकाने व सबक के लिए उनके ससुराल वालों ने भाड़े के बदमाश भेजे थे। पंकज को पीटने पर बचाने पहुंचे पप्पू गुप्ता को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने पंकज के ससुर और दो सालों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




मामले के खुलासे से पहले शुक्रवार सुबह पप्पू गुप्ता के परिजनों ने बिलसंडा-बंडा हाईवे पर आधा घंटा धरना भी दिया। तीन बजे तक खुलासे के लिए अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद मामले का पटाक्षेप कर दिया। हालांकि हमले में शामिल कोई आरोपी अभी पकड़ नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के हनुमान मढ़ी के नजदीक रहने वाले पंकज कटियार की गोला रोड स्थित दुकान पर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे तीन बाइकों से आठ हमलावर पहुंचे थे। पहुंचते ही लोहे की रॉड से पंकज पर वार शुरू कर दिए। बचाने पहुंचे पप्पू गुप्ता ने एक हमलावर को पकड़ लिया तो एक साथी ने सीने पर गोली मार दी। इससे पप्पू गुप्ता लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपियों ने गोली मारने के बाद पंकज के ससुर रमेश चंद्र का बदला पूरा होने की बात कही और धमकी देते हुए बाइकों पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए निगोही शाहजहांपुर रोड की तरफ भाग गए थे। भागते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों का काम तमाम हो गया।



इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त रास्ते में पप्पू गुप्ता की मौत हो गई। वहां के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों के जरिये पुलिस ने जांच शुरू की। इस पर पंकज का उनके ससुरालियों से पुराने विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने उनके ससुर शाहजहांपुर निवासी रमेश चंद्र, साले विमल और सीतेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि रंजिश के चलते पंकज के साथ घटना कराने की योजना बनाई गई थी। संवाद

----



लखीमपुर के शिवम उर्फ सर्वजीत के जरिये भेजे गए भाड़े के बदमाश

पुलिस ने पंकज के ससुर व सालों से सख्ती से पूछताछ कि तो आरोपियों ने बताया कि उनका मकसद केवल पंकज को धमकी दिलाना था। इसके लिए लखीमपुर के थाना उचौलिया की नई बस्ती मोहनपुर ग्रंट रामपुर निवासी शिवम उर्फ सर्वजीत से संपर्क किया और इस काम के लिए 20 हजार रुपये देना तय किया। इसके बाद ही शिवम ने भाड़े के बदमाश भेजे थे। पुलिस के मुताबिक हमलावरों का असली निशाना साइकिल कारोबारी पंकज कटियार ही थे, लेकिन बीचबचाव करने पहुंचे पप्पू गुप्ता को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई।

--



इनके खिलाफ दर्ज हुई हत्या की नामजद रिपोर्ट



पंकज कटियार पुत्र रामकृपाल की ओर से बिलसंडा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शाहजहांपुर के थाना रोजा के ग्राम मुकरमपुर निवासी ससुर रमेश चंद्र, साले विमल व सीतेश के अलावा शाहजहांपुर के ग्राम भूड़ा निजाम निवासी संजय, रामनाथ राठौर, सीताराम राठौर और सुमित राठौर को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष से विवाद और दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की रंजिश का जिक्र किया गया है।

----

डीएम के आदेश पर रात में ही हुआ पोस्टमॉर्टम



हत्या की घटना के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार रात को ही पप्पू गुप्ता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद शव घर ले जाया गया। देर रात डीएम-एसपी बिलसंडा पहुंचे और परिजनों से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया।

---



सड़क पर बैठे परिजन और व्यापारी, बोले आरोपियों का हो एनकाउंटर



आक्रोशित परिजन और व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बिलसंडा-बंडा हाईवे पर पंप के नजदीक आकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे जाम भी लग गया। परिजनों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर करें। सरकार से मुआवजा दिलाने की भी मांग रखी। करीब आधे घंटे बाद थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने परिजन और व्यापारी को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों ने तीन बजे तक की मोहलत देते हुए गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को दोबारा धरने की चेतावनी दी। किसी तरह धरना समाप्त होने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। बाद में दोबारा धरने की नौबत नहीं आई।



-----

पुलिस की मौजूदगी में एक बजे हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ी भीड़


आक्रोश के बीच अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत तो हो गए लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर तैयार नहीं दिखे। इस पर पप्पू गुप्ता के रिश्ते के भांजे बिलसंडा के चेयरमैन डीके गुप्ता और अन्य लोगों ने परिजनों को समझाया। इस पर परिजन मान गए और शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नगर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, पुलिस भी मौजूद रही। घटना को लेकर लोगों में खुलकर रोष देखा गया। पूर्व मंत्री रामसरन ने परिजनों से मिलकर मदद का भरोसा दिया। नूरानपुर गांव स्थित मंदिर के महंत हनुमान नाथ भी मृतक पप्पू के घर पहुंचे।

----

तीन घंटे बंद रहा बाजार



- हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन और व्यापारियों के शुक्रवार सुबह बिलसंडा-बंडा हाईवे पर धरने के साथ ही तीन घंटे तक नगर का बाजार भी बंद रहा।




----



पंकज के ससुराल वालों ने पुराने विवाद की रंजिश में घटना की साजिश रची थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने लखीमपुर के युवक के जरिये हमलावर भेजे थे। बाइक से आए आरोपियों का निशाना पंकज ही था, बचाव करने पर पप्पू को गोली मारने की बात सामने आई। पंकज के ससुर और दो सालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें प्रयास में जुटी हैं। - सुकीर्ति माधव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed