फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three advocates filed nomination for the post of president and four for the post of general secretary

Pilibhit News: अध्यक्ष पद के लिए तीन, महासचिव पद पर चार अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three advocates filed nomination for the post of president and four for the post of general secretary
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद के लिए संजय सक्सेना, रजनीश सक्सेना और मोहम्मद असलम खां ने पर्चा भरा। वहीं महासचिव पद के लिए सुशील सक्सेना, लालाराम, संजय विश्वास, मुकेश गुप्ता ने अपना नामांकन कराया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इफ्तखार खान और सह चुनाव अधिकारी उमाशंकर सक्सेना ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजय पांडेय, शिवसागर वर्मा, नत्थूलाल पांडेय, विकास सक्सेना ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए संजय कुमार, राज कुमार, मोहम्मद तकरीम, जूनियर-दो पद के लिए दुष्यंत सिंह, मुकेश चंद्र, संजय शुक्ला, प्रदीप भारती, सह सचिव प्रशासन के लिए नीरज कुमार वर्मा, जगन्नाथ सरोज ने नामांकन भरा है। वहीं सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ छह पदों के लिए मोहम्मद शाहिद खां, सुनील कुमार वर्मा, संजीव त्रिवेदी, हरीराम गौतम, महेंद्र पाल गौतम, रिफाकल अली खां, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर छह पदों के लिए अलीशान रजा, त्रिभुवन नरायण, उत्तम बोस, राजेश कुमार राठौर, मथुरा प्रसाद, मोहम्मद रजा ने नामांकन कराया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed