{"_id":"6616f4600d8ce9f84f097504","slug":"three-acres-of-wheat-crop-ashes-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114617-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गेहूं की तीन एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गेहूं की तीन एकड़ फसल राख
विज्ञापन
गांव तकिया दिनारपुर में गेहूं की फसल जलने पर परेशान किसान । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। गांव तकिया दीनारपुर के मजरा गौटिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन किसानों की तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर किसानों ने रोष जताया।
घटना बुधवार दोपहर की है। अमरैया कला के मजरा गांव गौटिया निवासी विंद्रा देवी पत्नी स्व. अर्जुन सिंह और महेश सिंह का खेत तकिया दीनारपुर के मजरा गौटिया में है। बुधवार को अज्ञात कारणों से इनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
आग से विंद्रा देवी और महेश सिंह की एक-एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा गांव तकिया दीनारपुर के मजरा गौटिया निवासी ओमकार सिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल भी जल गई। खेतों में आग लगने की जानकारी पर कई किसान ट्रैक्टर लेकर आग बुझाने पहुंचे।
विज्ञापन
किसानों ने ट्रैक्टरों से आसपास के खेत जोतकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम न पहुंचने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। आग से हुए नुकसान की सूचना किसानों ने हल्का लेखपाल को मोबाइल पर दी।
--
दुकान में आग से फेनी, घी, तेल व नकदी जली
पूरनपुर। लखीमपुर जिले के गोला गोकरर्णनाथ निवासी अजरुद्दीन ने कुछ समय पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर में एक दुकान किराये पर लेकर फेनी बनाने का काम शुरू किया था। मंगलवार की रात उनकी दुकान में आग लग गई। आग से तीन क्विंटल सेंवई, तीन पीपा घी, तीन पीपा तेल, छह हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। संवाद