फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three accused of bike theft caught during vehicle checking, sent to jail

Pilibhit News: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के तीन आरोपी दबोचे, भेजा जेल

Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Three accused of bike theft caught during vehicle checking, sent to jail
पीलीभीत। बाइक चेकिंग के दौरान सुनगढ़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को दो बाइकों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बा इंचार्ज रियाज हैदर ने एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ देवहा नदी के पुल के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका, तो वह भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अमरदीप निवासी ग्राम गहवरा थाना मीरगंज जनपद बरेली हाल निवासी ट्रांजिट कैंप थाना रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर बताया।
विज्ञापन

आरोपी के पास बरामद बाइक बिजनौर के नगीना से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दो साथी एक अन्य चोरी की बाइक के साथ हजारा के समीप खड़े हुए हैं। निशानदेही पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बरामद बाइक बरेली के शीशगढ़ से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनोज कुमार निवासी नगरिया सदात मीरगंज जिला बरेली और कुलदीप शर्मा निवासी खिरवा पटवई रामपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग दोनों बाइकों को नेपाल बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed