फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three accused arrested on charges of drug trafficking in Pilibhit

Pilibhit News: नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Sat, 09 May 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 03:32 PM IST
सार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने गांव अकबरगंज स्थित गीता पेट्रोल पंप के समीप चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित टैबलेट अल्प्राजोलम, दो कार, 54550 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Three accused arrested on charges of drug trafficking in Pilibhit
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख बीस हजार अल्प्राजोलम टैबलेट, दो कारें और 54,550 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर अकबरगंज स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान की गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह, ओमकार मिश्रा और फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी दो कारों से नशीली दवाओं की सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अकबरगंज स्थित गीता पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सड़क किनारे दो कारें खड़ी हैं। वहां सफेद रंग की कार के पास तीन व्यक्ति भरे हुए कार्टून में रखे डिब्बों और पैसों के लेन-देन को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार्टून में संदिग्ध डिब्बे रखे हुए थे। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठ गए, जबकि तीसरा व्यक्ति कार्टून को आई-20 कार में रखने लगा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अल्प्राजोलम टेबलेट फुरकान को 50,000 रुपये में बेची थी। सौदा तय हो चुका था और वे वहां से जाने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल एक लाख बीस हजार अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त, दो कारें, 54,550 रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और आठ एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन नशीली दवाओं का बाजार मूल्य काफी अधिक बताया जा रहा है। यह बरामदगी नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है।

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार लखविंद्र सिंह राजस्थान के पाली जिले का निवासी है, जिसका वर्तमान पता लखीमपुर खीरी के पलिया कलां देहात में है। ओमकार मिश्रा भी लखीमपुर खीरी के पलिया कलां का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फुरकान पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के करगैना गांव का निवासी है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed