फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   threatened the marriage,molesting a marriage

रास्ते में रोककर विवाहिता से छेड़खानी, जान से मारने की धमकी

Mon, 11 Jul 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
threatened the marriage,molesting a marriage
पीलीभीत। घर से खेत पर जा रही विवाहिता से युवक ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले जाने की कोशिश की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने एसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि गांव का एक युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। कई बार रास्ते में रोककर आरोपी छेड़खानी और अश्लील हरकतें कर चुका है। शिकायत आरोपी के घरवालों से थी। शिकायत से क्षुब्ध होकर आरोपी गालीगलौज करने लगा। आए दिन रास्ते में रोककर अश्लीलता करने लगता है।
विज्ञापन

30 अप्रैल को आरोपी ने विवाहिता को घर से खेत पर जाते समय रास्ते पर रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जबरदस्ती उसे बाइक पर भी बैठाने की कोशिश की। किसी तरह विवाहिता वहां से खुद को बचाकर भागी तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 12 जून को आरोपी और उसके भाई ने उसे खेत में पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबे पर लोग आ गए और आरोपी भाग गए। आरोप है कि पुलिस ने उस समय फैसला करा दिया और आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। आरोपी छूटकर आ गए और 18 जून को फिर सुबह आठ बजे दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed