फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Threat to teacher if student gets injured while playing in school

Pilibhit News: स्कूल में खेलने के दौरान छात्र के घायल होने पर शिक्षिका को धमकी

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Threat to teacher if student gets injured while playing in school
चांट फिरोजपुर कंपोजिट विद्यालय का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर की शिक्षिका को खेलने के दौरान छात्र के घायल होने पर परिजन के साथ पहुंचे गैर समुदाय के युवक ने अभद्रता कर धमकी दी। शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना शुक्रवार करीब एक बजे की है। चांटफिरोजपुर कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका नीरांजना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दो शिक्षक अवकाश पर थे। कक्षा छह और आठ के छात्र खेल रहे थे। इस दौरान कक्षा छह के छात्र की दूसरे छात्र ने अंगुली मरोड़ दी। आरोप है कि कुछ देर बाद बालक के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि वह परिजन को घटना की जानकारी देकर समझाने की कोशिश कर रहीं थी। इस दौरान बालक के परिजन के साथ आए एक गैर समुदाय युवक ने उनसे अभद्रता कर उठवा लेने की धमकी दी। युवक ने एक अन्य युवक से मोबाइल पर बात भी कराई। मोबाइल पर बात करने वाले युवक ने भी उनसे अभद्रता की। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed