फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands of rupees including cash and jewellery stolen from four houses

Pilibhit News: चार घरों से नकदी, जेवरात सहित हजारों की चोरी

Mon, 01 Jul 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees including cash and jewellery stolen from four houses
गांव पिपरिया दुलई में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा समान।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई में चोरों ने चार घरों में घुसकर 30 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। जबकि एक घर में घुसकर चोरी की कोशिश की गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेश कश्यप, महेंद्र, शिवराम, प्रेमपाल शनिवार को मजदूरी करने पंजाब रवाना हुए। ऐसे में घरों में पत्नी और बच्चे थे। प्रेमपाल की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि शनिवार की रात वह घर के आंगन में सो रही थी। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उसके कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स चोरी कर लिए।
विज्ञापन

नरेश की पत्नी कामली देवी ने बताया कि चोरों ने उसके घर से कुछ सामान और घर के बाहर रखे उसके परचून के खोखा का पटला तोडक़र हजारों रुपये का सामान और बिक्री के रखे रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र की पत्नी रेशमा कश्यप ने बताया कि चोरों ने उसके घर में रात को किसी समय घुसकर कमरे में रखे बक्से से छह हजार रुपये, चांदी की पायल, दुकान का सामान चोरी कर लिया। शिवराम की पत्नी माया कश्यप ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोने के झाले, सुलनिया, पैंडल, चांदी का कमर बिछुआ, पायलें, बिछुआ और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए।

इसके अलावा चोर गांव निवासी सत्यपाल के घर रहे रहे किरायेदार के कमरे की जाली तोड़कर भी घुसे। चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल/ नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्मन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed