फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   This time the former Chief Minister of Uttarakhand has given the mantra of crossing 400.

Pilibhit News: अबकी बार 400 के पार का मंत्र दे गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

Sun, 25 Feb 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
This time the former Chief Minister of Uttarakhand has given the mantra of crossing 400.
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र स
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को पीलीभीत पहुंचकर भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव समिति के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को जीत का मंत्र दिया। कहा कि हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस बार सीटें 400 के पार होनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि सभी युवाओं का भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़वाना है। इसके साथ ही सभी को प्रत्येक बूथ पर जाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मंत्र के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अनूसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। कहा कि अनुसूचित जाति के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह वह जाति है, जिसने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। सनातन की रक्षा के लिए मुगल शासकों के सामने कभी घुटने नहीं टेके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरेली मंडल क्लस्टर इंचार्ज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, हेमराज वर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, दीपक अग्रवाल, तुलाराम लोधी, राकेश सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा, रेखा सिंह परिहार, सुषमा कुमारी समेत काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक सिंह गोल्डी ने उनकी ओर से चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम के फोटो पूर्व मुख्यमंत्री को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed