{"_id":"69fb90f393f4e316860ad5c8","slug":"third-phase-of-excavation-work-begins-to-revive-gomti-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158885-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती को पुनर्जीवित करने के लिए तीसरे चरण की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती को पुनर्जीवित करने के लिए तीसरे चरण की खोदाई शुरू
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोमती नदी के खोदाई कार्य के शुभारंभ के दौरान विधायक बाबूराम पासवान, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य
Link Copied
कलीनगर। अस्तित्व के संकट से जूझ रही गोमती नदी को फिर से अविरल बनाने की दिशा में अब प्रयासों ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को तीसरे चरण की खोदाई का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में किया गया। इससे नदी के पुनर्जीवन की उम्मीद और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
गोमती नदी के पुनर्जीवन के लिए चल रहे अभियान के तहत बुधवार को तीसरे चरण की खोदाई कार्य की शुरुआत की गई। माधोटांडा ग्राम पंचायत स्थित उद्गम स्थल के पास से सुंदरपुर गांव तक यह कार्य श्रमदान के माध्यम से शुरू कराया गया। इस दौरान तीन जेसीबी मशीनों की मदद से सर्वोदय इंटर कॉलेज से सुंदरपुर गांव तक करीब 1500 मीटर क्षेत्र में नदी की खोदाई शुरू की गई। निर्धारित योजना के तहत नदी को लगभग एक मीटर गहरा और सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है, ताकि जल प्रवाह सुचारु हो सके। हालांकि गोमती नदी के जीर्णोद्धार के लिए दो चरणों में कार्य किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र में नदी की सफाई और खोदाई हो सके। इस दौरान एसडीएम प्रमेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, गोमती ट्रस्ट के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।