फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Third gender voters also lagged behind in voting, only five cast their votes.

Pilibhit News: मतदान में थर्ड जेंडर मतदाता भी रहे पीछे, सिर्फ पांच ने डाले वोट

Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Third gender voters also lagged behind in voting, only five cast their votes.
पीलीभीत। मताधिकार के प्रयोग में थर्ड जेंडर मतदाता भी पीछे रहे। पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए सिर्फ पांच थर्ड जेंडर मतदाताओं ने ही मतदान किया। यह मत भी पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर डाले गए। संसदीय सीट में पांचों विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 40 मतदाता हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने खूब प्रयास किए। सबसे अधिक जोर उन 227 बूथों के मतदाताओं को जागरूक करने पर रहा, जहां विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इसके बावजूद पिछले चुनाव के मुकाबले चार प्रतिशत कम वोट पड़े।
विज्ञापन

इधर लोकतंत्र के महापर्व में थर्ड जेंडर मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की गई। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इस श्रेणी के 40 मतदाता थे। जिनको अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। मतदान के बाद जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो सदर विधानसभा क्षेत्र से मात्र पांच थर्ड जेंडर मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा अन्य किसी विधानसभा क्षेत्र में इस श्रेणी के किसी मतदाता ने वोट नहीं डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विधानसभा क्षेत्रवार यह रही स्थिति
विधानसभा कुल मत पड़े मत
पीलीभीत 19 05
बरखेड़ा 04 00
पूरनपुर 12 00
बीसलपुर 02 00
बहेड़ी 03 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed