फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Things became so common

तो सामान्य होने लगे हालात

Mon, 26 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Things became so common
तो सामान्य होने लगे हालात
 नोटबंदी के बाद निर्धारित 50 दिन का समय जल्द पूरा होने को है। समय गुजरने के साथ ही हालात भी सुधर रहे हैं। दो दिन की बंदी के बाद बैंक खुलने पर सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी। लोगों को 24-24 हजार रुपये तक भुगतान भी किया गया। हां एटीएम की व्यवस्थाओं में अभी सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर की रात नोट बंदी की घोषणा से अफरा तफरी का माहौल बन गया था। बैंकों में कैश की कमी के चलते पूरे जिले में लोग परेशान थे। व्यवस्था में धीरे धीरे सुधार के चलते सोमवार को स्थिति बदली नजर आई। कैश की सबसे ज्यादा दिक्कत बैंक ऑफ बड़ौदा में थी जो सोमवार को दूर हो गई। बीओबी को पुवायां चेस्ट से 13 करोड़ रुपये मिले जिससे बैंक की सभी शाखाओं में पर्याप्त धनराशि भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

अब एसबीआई में दिक्कत
कैश चेस्ट एसबीआई के पास होने के चलते अभी तक स्टेट बैंक की शाखाओं में पर्याप्त धनराशि थी लेकिन अब इस बैंक में नकदी की कमी हो गई है। सोमवार को एसबीआई में लोगों को पर्याप्त धनराशि नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम पर अभी भी है लाइन
26 पीबीटीपी 09
अग्रणी बैंक में धनराशि आने से बैंक शाखाओं में भले ही लोगों को भुगतान में कुछ राहत हुई है लेकिन अभी एटीएम की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को कई एटीएम बंद रहे जबकि एचडीएफसी, आईडीबीआई सहित कई एटीएम में लंबी कतारें देखीं गई।
देर से कैश आने पर स्टाफ को बनाया बंधक
बीसलपुर। दो दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलने के कारण दिन भर भीड़ रही। एसबीआई में कैश न होने के कारण ग्राहकों को मायूस होना पड़ा। उधर हर्रायपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह से कैश न होने से परेशान लोग उस समय उग्र हो गए जब शाम को कैश पहुंचने पर प्रबंधक ने वितरण से मना कर दिया। नाराज लोगों ने शाम को ही भुगतान की मांग की स्टाफ को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
बैंककर्मियों पर परेशान करने का आरोप
पूरनपुर। प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी से मिलकर एक बैंक शाखा के कर्मचारियों पर चेकों का भुगतान न कर बे वजह परेेशान करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने समस्या के समाधान की मांग की। प्रधान रंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरेंद्र पाल सिंह, प्रधानपति परमजीत सिंह काका ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय से मिलकर पंजाब नेेशनल बैंक शाखा के कर्मचारियों पर बे वजह परेशान करने का आरोप लगाया। पंजाब नेशनल बैंक शाखाओं के कर्मचारी प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव का पैन कार्ड खाते से अटैच न होने की जानकारी देकर वापस कर रहे है। प्रधानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। बीडीओ सतीश पांडेय ने प्रधानों को शीघ्र समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया। 
धक्का मुक्की में कैश काउंटर का शीशा टूटा
पूरनपुर। दो दिन के अवकाश के बाद खुली बैंक शाखाओं में सोमवार को भी ग्राहकों की भीड़ रही। जिला सहकारी बैंक शाखा में धक्का मुक्की भी हुई। इससे बैंक शाखा के कैश काउंटर का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ जाने पर  लेन देन रोक दिया गया। 
शेरपुरकलां। पंजाब एंड नेशनल बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। कैश न होने की जानकारी पर आक्रोशित ग्राहकों ने अधिकांश बैंक कर्मियों को बैंक के अंदर नहीं घुसने दिया। हालांकि दो बैंक कर्मी बैंक के अंदर रहे। अपराह्न ग्यारह बजे तक बैंक शाखा न खुलने की शिकायत इफ्तखार खां पप्पू और सिराज अहमद खां ने उच्च अफसरों से की। 

भाकपा ने जताया नोट बंदी पर रोष
पूरनपुर। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के  स्थापना दिवस पर हुई गोष्ठी में नोट बंदी पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही नोट बंदी को लेकर जान गवाने वाले लोगों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा की मांग की गई।  गोष्ठी में चिरौंजीलाल यादव, मंगली प्रसाद, मुनब्बर अली, लालबहादुर कोहली ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed