फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   thieves photo in cctv camera

नई बस्ती में चोरी करने वाले सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस करेगी पहचान

Sun, 16 Jan 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
thieves photo in cctv camera
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नई बस्ती चौराहा पर गांव नकटिया निवासी विपिन कुमार की कंप्यूटर की दुकान है। शुक्रवार रात छत के सहारे दुकान में घुस गए। दुकान में रखे 15000 हजार रुपये और 42 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज कैद हो गई। चोरों ने जाते समय कैमरा भी उखाड़ दिया। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विपिन कुमार ने शनिवार को बताया कि पहले भी उसकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। इसलिए उसने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। चोरों ने कैमरा तोड़ा लेकिन उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं हैं। इसकी रिकार्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराएंगे ताकि चोर पकड़े जाएं। उसने थाना पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है। तहरीर भी दी है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट करने की बात कही है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अलबत्ता यह जरूर कहा कि वह तस्वीरों से चोरों की पहचान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed