{"_id":"689e2b178e3acd6e1a072d35","slug":"thieves-broke-into-three-houses-and-stole-cash-and-other-items-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141873-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन घरों में घुसकर चोरों ने नकदी व अन्य सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन घरों में घुसकर चोरों ने नकदी व अन्य सामान चुराया
Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला खानकाह के तीनों घरों में घुसे चोरों ने 12 हजार रुपये की नकदी, पीतल-ताबे के बर्तन व मोबाइल चोरी कर लिया। एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना बुधवार रात की है। मोहल्ला निवासी सलीम ने बताया कि उसका भाई अलीम पखवाड़ा भर पहले कपड़े का काम करने परिवार सहित देहरादून गया है। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये की नकदी, पीतल, तांबे के बर्तन चोरी कर लिए। सुबह आंख खुलने पर भाई के कमरे में हुई चोरी की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि उसके पड़ोसी नौशाद के बंद घर में भी चोरों ने पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि नौशाद मोहल्ला के ही दूसरे घर में परिवार के साथ रहता है। इसके अलावा मोहल्ला के ही इस्लामुद्दीन के घर घुसे चोरों ने उसके पुत्र मोहम्मद जीशान का मोबाइल व चार सौ रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ को हिरासत में लिया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।