{"_id":"683b5514a4c25eebbd0f1217","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-rs-2-lakh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137022-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसे चोरों ने दो लाख की नकदी, जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसे चोरों ने दो लाख की नकदी, जेवरात चुराए
Sun, 01 Jun 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। छत की ओर से घर में घुसे चोरों ने दो बक्से चोरी कर लिए। बक्सों में दो लाख रुपये की नकदी, हजारों रुपये के सोने के आभूषण थे। चोर नकदी और जेवरात निकालकर बक्सों को रेलवे लाइन किनारे फेंक गए। घर के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी।
घटना शुक्रवार रात की है। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया निवासी बीसी संचालक सुदेश शुक्ला उर्फ नीरज शुक्ला ने घर में ही केंद्र खोल रखा है। रात को चोर उनके पड़ोस के खाली पड़े घर से छत के सहारे घर में पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सा चोरी कर लिए। शनिवार सुबह चार बजे आंख खुलने पर नीरज को चोरी की जानकारी हुई। सुदेश ने बताया कि चोर पड़ोसी के खाली पड़े घर से छत के सहारे उसके घर पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सा चोरी कर लिए और घर के मुख्य गेट से चले गए। बक्सों में दो लाख रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का पैंडिल, एक मंंगलसूत्र, कपड़े आदि सामान था। चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच शुरू की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।