{"_id":"67461968dc41c06b70043ab4","slug":"they-entered-the-house-and-beat-them-with-sticks-eight-people-have-been-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126197-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर बरसाए डंडे, आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर बरसाए डंडे, आठ नामजद
विज्ञापन
बरखेड़ा। रंजिश के चलते आठ लोगों ने घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडे चलाए। मारपीट में पीड़ित पक्ष के कई लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमराखान सिंह निवासी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को शाम करीब आठ बजे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी विकास, आकाश, विशाल, रामतरन, मझले, गौतम व आकाश का ससुर घर में घुस आए।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटने लगे। इससे घर में भगदड़ मच गई। शोर-शराबा होने पर बचाने आई ओमवती, भगवानदेवी, मोहनलाल, ओम प्रकाश को भी आरोपियों ने पीटा। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में कई लोगों को चोटें आईं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।