{"_id":"671ff9492004f44de202c4a7","slug":"there-will-be-rain-of-money-on-dhanteras-todaythe-market-is-decorated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124762-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा...सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा...सज गया बाजार
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली व धनतेरस की तैयारियां अब देखते ही बन रही हैं। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मकान-दुकान सब सज गए हैं। मंगलवार को धनतेरस को लेकर सर्वाधिक तैयारियां सराफा, बर्तन और ऑटोमोबाइल बाजार में की गई है। व्यापारी पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहतर व्यापार होने की उम्मीद लगाए हैं। करीब 50 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
सोमवार को भी शहर के मुख्य बाजार में रौनक देखी गई। पूरा दिन बाजार खरीदारों से भरा रहा। लोग परिवार के साथ पहुंचे और खूब खरीदारी की। व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दीपावली से सप्ताह भर पूर्व से ही बाजार में रौनक है।
000
स्टील और सिल्वर के बर्तनों की मांग अधिक
शहर में बर्तन की छोटी-बड़ी करीब 30 दुकानें हैं। बर्तन व्यापारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए सभी उत्पादों का स्टाॅक किया गया है, लेकिन पूजा का थाल और श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा ग्राहक सर्वाधिक खरीदारी स्टील और सिल्वर के बर्तनों की कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार दामों में कोई खास अंतर नहीं हैं। पिछले बार जहां तांबा 950 रुपये प्रति किग्रा था, इस बार सिर्फ 50 रुपये का उछाल है। ऐसे ही पीतल पिछले वर्ष 600 रुपये प्रति किग्रा था। इसमें भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। स्टील की बात करें तो पिछले वर्ष 200 से 450 रुपये प्रति किग्रा दाम थे, इसमें भी सिर्फ 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे ही पिछले साल एल्युमिनियम के दाम 260 से 330 रुपये प्रति किग्रा थे, इसमें भी करीब 50 रुपये प्रति किग्रा का उछाल आया है। धनतेरस पर करीब 30 से 40 लाख रुपये का शहर में व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
000
सराफा बाजार भी गुलजार, चांदी के पुराने सिक्कों की सर्वाधिक मांग
सराफा व्यापारी विकास सिंह ने बताया कि आभूषणों की सर्वाधिक बिक्री धनतेरस के दिन होती है। इस खास दिन के लिए विशेष तैयारी की गई है। हालांकि तीन दिन पूर्व से ही बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहक विभिन्न डिजाइन के आभूषण पसंद कर रहे हैं, लेकिन चांदी के पुराने सिक्कों की मांग सर्वाधिक हैं। यह 10 से लेकर 50 ग्राम वजन तक में उपलब्ध है। कीमत एक से पांच हजार तक है, लेकिन ग्राहक 10 ग्राम वजन का सिक्का अधिक पसंद कर रहे हैं। हालांकि दामों की बात करें तो सोने और चांदी के दामों में पिछले वर्ष की अपेक्षा उछाल अधिक है। पिछले वर्ष जहां चांदी 70 हजार प्रति किग्रा थी, इस बार 98000 प्रति किग्रा है। वहीं पिछले वर्ष सोना जहां 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब 81400 रुपये प्रति दस ग्राम है। इन दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है।
000
ऑटोमोबाइल : एक हजार बाइक बिकने की उम्मीद
दीपावली और धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में भी रौनक है। लोग दो और चार पहिया वाहनों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। एक बाइक शोरूम के मालिक राम अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर अधिक से अधिक वाहन बेचने की तैयारी की गई है। ग्राहक एक लाख रुपये की कीमत की बाइक को अधिक पसंद कर रहे हैं। जो नकद न लेकर ईएमआई पर ले रहे हैं। मंगलवार को एक हजार बाइक बिकने की उम्मीद है।
0000
इलेक्ट्रानिक उत्पादों की खरीदारी भी बढ़ी
दीपावली और धनतेरस पर घरों को रोशन करने के साथ अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पादकों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर के इलेक्ट्रानिक बाजार में सोमवार को दिन भर रौनक रही। व्यापारी अफरोज जिलानी ने बताया कि फ्रिज, एलसीडी, वॉशिंग मशीन समेत अन्य उपकरणों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। चार हजार से लेकर 20 से 25 हजार तक की रेंज के उपकरण ग्राहक अधिक पसंद कर रहेे हैं। धनतेरस पर जिले भर में 10 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है।
--
खरीदारी का मुहूर्त
परमठ मंदिर के पुजारी महंत ओंमकार नाथ ने बताया कि धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त अलग-अलग समय पर है। इसमें सुबह 7:51 से 10:08 बजे तक, दोपहर 2:56 से 3:28 बजे तक और शाम को 6:37 बजे से 8:33 बजे तक।