फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There will be no obscene display in the games and spectacles of the fair

Pilibhit News: मेले के खेल-तमाशों में नहीं होगा अश्लील प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
There will be no obscene display in the games and spectacles of the fair
बीसलपुर। रामलीला के अयोध्या भवन में पुलिस के अधिकारियों और मेला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने मेला कमेटी वालों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी ने आश्वासन दिया कि मेले के खेल-तमाशों में अश्लील प्रदर्शन नहीं होगा।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला और कोतवाल अशोक पाल ने रविवार को रामलीला के अयोध्या भवन में मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मेला कमेटी वालों से कहा कि मेले में नौटंकी और डांस पार्टी न लगाई जाए। मेला मैदान में बहुत जल्द पुलिस का शिविर लगा दिया जाएगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द कोतवाली के एक दरोगा को पुलिस शिविर में मेला प्रभारी की हैसियत से नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामबारात, रावण वध लीला और राजगद्दी शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल का बंदोबस्त किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मेला कमेटी वालों से मेले में अपना शिविर तत्काल लगानेे को कहा। बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे, मंत्री महेश चंद्र अग्रवाल, लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रबंधक सुरेश ठेकेदार, बाजार प्रबंधक सचिन अग्रवाल, बिल्लू पांडेय, मनोज त्रिपाठी, रामबहादुर गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed