{"_id":"671ff85def22a0cfea0533d5","slug":"there-will-be-a-ban-on-vehicles-in-the-market-from-4-pm-today-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-511337-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज शाम चार बजे से बाजार में वाहनों पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज शाम चार बजे से बाजार में वाहनों पर रहेगी रोक
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस को लेकर आज शहर के बाजार में भीड़भाड़ रहेगी। ऐसे में सुरक्षा के साथ जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। बाजार में आज शाम चार बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा 32 प्वाइंट बनाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बाजार में मंगलवार शाम चार बजे से दो और चार पहिया वाहनों के प्रवेश बंद रहेगा। जिसमें शहर के लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा, पुराना गंज चौराहा क्षेत्र शामिल है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
वहीं सुनगढ़ी थाने की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विशाल टाकीज और मीना बाजार में पार्किंग रहेगी। सुनहरी मस्जिद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुरानी तहसील के पीछे होगी। लोटन महाराज चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मॉडल स्कूल की तरफ रोड पर होगी।
विज्ञापन
वहीं जाम की समस्या को दूर करने के लिए तैयार किए गए रूट चार्ट के आधार पर खकरा तिराहे से आने वाले वाहनों के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज से होते हुए कोतवाली मेन गेट से पंजाबियान चौराहा,पकड़िया तिराहे से बाएं मुड़कर चुंगी माल गोदाम होते हुए दाहिने मुड़ कर एकता सरोवर की ओर से नौगवां चौराहा होते हुए बरेली और आसाम चौराहे की तरफ जाएंगे।
इसके अलावा कमल्ले चौकी से आने वाले वाहन जामा मस्जिद से दाहिने मुड़ कर खकरा तिराहा,भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर जाएंगे। एकता सरोवर से बड़े वाहन नौगवां चौराहे की तरफ मुड़कर ओवरब्रिज से छतरी चौराहा,गौहनियां चौराहा से नकटादाना चौराहा होते हुए टनकपुर की तरफ जाएंगे।
टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन बेनहर चौराहा, गौहनियां चौराहा,डिग्री कॉलेज चौराहा,छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे की ओर से निकलेंगे। छतरी चौराहे से अंदर आने वाले वाहन थाना सुनगढ़ी के बराबर से नई बस्ती,काला मंदिर, जाटो वाला चौराहा,बरेली गेट,चुंगी माल गोदाम, कोतवाली होते हुए खकरा की ओर जाएंगे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद