फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There were several jams at the station and market road in Puranpur.

Pilibhit News: पूरनपुर में स्टेशन और बाजार रोड पर लगा कई बार जाम

Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
There were several jams at the station and market road in Puranpur.
पूरनपुर के स्टेशन रोड पर जाम में फंसे वाहन । संवाद
पूरनपुर। स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार को फिर कई बार जाम लगने से लोगों को भारी असुविधा हुई। जाम की मुख्य वजह ई-रिक्शों का मनमाना संचालन और दुकानों के बाहर सामान रखकर किया गया अतिक्रमण है। अक्सर दिन में कई बार जाम लगने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या अब धीरे-धीरे स्थायी होती जा रही है। दीपावली के बाद बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालय खुलने पर नगर के अलावा आसपास गांवों के लोगों की आवाजाही बढ़ी तो स्टेशन रोड, बाजार रोड, ब्लॉक चौराहा समेत मुख्य सड़कों पर कई बार जाम में लोगों को फंसना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक के समीप से लेकर स्टेशन चौराहा पर दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण और दर्जनों ई-रिक्शा के आवागमन से कई बार जाम लगा। स्टेशन चारौहा पुलिस चौकी के समीप डिवाइडर के दोनों ओर खड़े वाहनों, स्टेशन चौराहा के समीप फुटपाथ पर लगवाने वाले खोमचों से लोगों को कई बार जाम झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नगर में कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मगर अभियान के समाप्त होते ही फिर अतिक्रमणकारियों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया। उनका तर्क है कि जब तक अतिक्रमण को लोग जागरुक नहीं होगे। तब तक समस्या का समाधान हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed