फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a queue of devotees, Kanwadis performed Jalabhishek, Bol Bam echoed in Shiva temples

Pilibhit News: भक्तों की लगी कतार, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में गूंजा बोल बम

Mon, 21 Jul 2025 10:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
There was a queue of devotees, Kanwadis performed Jalabhishek, Bol Bam echoed in Shiva temples
बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में  सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने श्रद्धालुओं के लिए किया पेयजल का
पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में भोले के भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर विधि-विधान से भोले बाबा का पूजन किया। बदायूं के कछला घाट और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने मंदिरों में भोलेबाबा का गंगाजल से अभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कांवड़ यात्री भी पहुंचने लगे। भक्तों ने भोलेबाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर में पूरे समय बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूधियानाथ और अर्ध नारीश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गौरीशंकर मंदिर परिसर में बैरीकेडिंग की गई। पुलिस बल भी तैनात रहा। कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने पहले कांवड़ की पूजा की। बाद में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। गौरीशंकर मंदिर में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सहित पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने लगाया सेवा शिविर
विश्व हिंदू परिषद की ओर से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। पानी की बोतल और फलों का वितरण किया गया। कांवड़ियों का स्वागत करने वालों में प्रवीन मोहन जिला उपाध्यक्ष, अन्नू चौधरी, अंबरीष, महेश पाठक, संजीव गुप्ता, अजय राठौर, हरप्रीत कौर, संगम अग्रवाल, समीर शाह, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।

भक्तों ने की भोलेबाबा की आराधना
बीसलपुर। सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर में जल चढ़ाने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था, जो शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर पूरे दिन बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी प्रदीप पटेल ने गुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी संबंधित मार्गों पर पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।

बरखेड़ा। गांव नवादा महेश से तीसरी डाक कांवड़ यात्रा में 50 शिव भक्तों का जत्था कछला से गंगाजल लेकर सोमवार को दोपहर 12 बजे वापस लौटा। गांव के शिव मंदिर पहुंचने पर महिलाओं व पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डाक कांवड़ यात्रा में सुमित कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, अनुज कुमार, ओमकार, रामू शर्मा, महिपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
उधर, अकेले पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे वीरेंद्र कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर सात दिन तक पैदल सफर किया। ग्राम नवादा स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बहादुरपुर हुक्मी से तीसरी डाक कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों का जत्था कछला घाट से गंगाजल लेकर शिव मंदिर पहुंचा।

घुंघचाई। सोमवार को बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर भक्ति और श्रद्धा की भावनाओं से सराबोर रहा। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। मंदिर पर कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहले पूजा-अर्चना की। बाद में मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद

नगर में कई स्थानों पर हुआ जलाभिषेक यात्रा का स्वागत
पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल की चौथी बाइक जलाभिषेक यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा गोमती उद्गम स्थल से शुरू हुई। माधोटांडा मार्ग होकर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग, तिरंगा चौराहा, अशोक कॉलोनी, कोतवाली मार्ग होकर बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर को रवाना हुई। इकोत्तरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यात्रा में हरिनंदन महाराज, नंद किशोर महाराज, शिवम भदौरिया, अखिलेश त्रिगुणायत, बाबा राघवदास, अंतरराष्ट्रीय हिंंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दयाल विश्वासन, जिला गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया, लक्ष्य बाबा, त्रिभुवन शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद

कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
मझोला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे गांव गिद्धौर एवं भिंडारा के तृतीय डाक कांवड़ जत्थे ने अपने-अपने गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। ग्राम भिंडारा में स्थित शिव मंदिर पर जैसे ही कांवड़ यात्री पहुंचे, मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा। गिद्धौर में भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया। संवाद

भोले के जयकारों संग लौटे कांवड़िये, किया जलाभिषेक
न्यूरिया। न्यूरिया क्षेत्र के कांवड़ियों ने बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लाकर कस्बे के श्रीकृष्ण माधो मंदिर और पंच पराग स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। श्रीकृष्ण माधो मंदिर के पुजारी रोहित पांडेय के नेतृत्व में एक जत्था मोटर साइकिलों से रवाना हुआ था, वहीं दूसरा जत्था सड़ा गांव से कछला के लिए मोटर साइकिल से गया था। सोमवार को इन कांवड़ियाें ने भोलेबाबा की आराधना की। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed