फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is not a single roadways bus for Jaipur, passengers are troubled

Pilibhit News: जयपुर के लिए एक भी रोडवेज बस नहीं, यात्री होते हैं परेशान

Sat, 01 Jun 2024 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
There is not a single roadways bus for Jaipur, passengers are troubled
रोडवेज बस स्टैंड फाइल फोटो ।
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से जयपुर के लिए बस का संचालन न होने से इस रूट पर निजी बस संचालक हावी हैं। बावजूद इसके अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जबकि रोजाना हजारों की तादाद में लोग यहां से जयपुर के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो पर 102 बसों का बेड़ा है। इनमें से 40 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाता है। जबकि अन्य बसों का संचालन देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर किया जाता है लेकिन जयपुर के लिए एक भी बस का संचालन नहीं किया जाता।
विज्ञापन

जबकि जयपुर के अलावा मथुरा, बालाजी, खाटू श्याम, पुष्कर समेत कई स्थानों के लिए लोग यहां से सफर करते हैं। रोडवेज की बसें न होने से लोग निजी बसों में बैठकर सफर करते हैं। इन बसों में अधिक किराया वसूला जाता है। ऐसा नहीं है कि यहां के लोगों ने इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन कराए जाने की मांग नहीं की, पर उनकी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--खाटूश्याम तक बस चलाने को लेकर अनुमति ली जा रही है। इसके लिए दो राज्यों से संपर्क करना पड़ता है। अनुमति मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-धन जी राम, सेवा प्रबंधक, बरेली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed