फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no female doctor at the urban primary health center for a year.

Pilibhit News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक वर्ष से नहीं महिला डॉक्टर

Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There is no female doctor at the urban primary health center for a year.
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब एक वर्ष से महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से महिलाओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉ. समृद्धि गुप्ता का तबादला करीब एक वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद से अभी तक किसी अन्य महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। इस वजह से स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले महिला मरीजों को काफी दिक्कत होती है। स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना औसतन करीब सौ महिला मरीज आती हैं। इस अव्यवस्था को लेकर महिला मरीजों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बीच जागरूक महिलाओं ने जिम्मेदारों का ध्यान इस और कई बार आकर्षित कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति शीघ्र होना बहुत जरूरी है। जिम्मेदारों को चाहिए कि वे इस स्वास्थ्य केंद्र महिला डॉक्टर की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर कराएं। - शानू श्रीवास्तव, मोहल्ला बख्तावरलाल
विज्ञापन



नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डाक्टर न होने का खामियाजा महिला मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी बार-बार कहने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। - शाइस्ता बेगम, मोहल्ला हबीबुल्लाह शुमाली
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिनों से महिला डॉक्टर नहीं है। प्रत्येक रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर से महिला डॉक्टर को भेजा जाता है। जल्द नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की स्थाई रूप से नियुक्ति कर दी जाएगी। - डॉ आलोक कुमार, सीएमओ
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed