{"_id":"67f954a628f5a2c65803b209","slug":"there-is-no-electricity-in-the-villages-on-the-banks-of-sharda-river-for-three-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133975-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी के तटवर्ती गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी के तटवर्ती गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं
विज्ञापन
पूरनपुर। आंधी-बारिश से चंदिया हजारा और उसके आसपास के गांव की ठप हुई बिजली आपूर्ति तीसरे दिन शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे बिजली उपभोक्ताओं में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ जाती है। आपूर्ति बहाल न होने से समस्या बढ़ गई है।
बुधवार शाम को आई आंधी से शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, कॉलोनी नंबर छह को जाने वाली बिजली हाईटेंशन लाइन पर हरीपुर जंगल में पेड़ गिर गए थे। इससे इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
जंगल और शारदा नदी किनारे बसे गांवों में रात में अक्सर जंगली पशु आबादी के समीप तक चहलकदमी करते हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल बंद हो जाने से उनका आपसी संपर्क भी कटा चल रहा है।
विज्ञापन
चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि पहले खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने से कई दिन तक दिन में बिजली आपूर्ति नहीं दी गई। अब लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से असुविधा हो रही है। अफसरों से बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उधर, लाइन पर गिरे पेड़ोंं को शुक्रवार दोपहर तक नहीं हटाया जा सका। दोपहर को बिजली कर्मियों की मदद और लाइन पर गिरे पेड़ हटवाने के लिए कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेई आशुतोष पांडेय ने बताया कि हरीपुर जंगल में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। आपूर्ति सुचारू कराने को कर्मचारी लगाए गए है। शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।