फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are no roadways buses on many routes, passengers will be stranded on Holi

Pilibhit News: कई मार्गों पर रोडवेज बसें नहीं, होली पर भटकेंगे यात्री

Mon, 10 Mar 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There are no roadways buses on many routes, passengers will be stranded on Holi
शहर का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
पीलीभीत। होली पर्व को लेकर स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। पर्व को लेकर अब तक इस संबंध में कोई कवायद भी नहीं की गई है। ऐसे में इन मार्गों पर यात्रियों का भटकना तय है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज बस स्टैंड से करीब 112 बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, इस दौरान बसों की उपलब्धता पर्याप्त रखने के लिए मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली मार्ग पर रहता है, ऐसे में इस मार्ग पर 70 बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय मार्गों पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बसों के फेरों में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों का यह दावा अब तक कागजों पर है। एक ओर जहां पर्व को लेकर लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं वहीं, बसों की उपलब्धता अब तक नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय से कलीनगर होते हुए माधोटांडा मार्ग पर एक भी बस संचालित नहीं है। ऐसे में यात्रियों के लिए डग्गामार वाहन ही सहारा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दियोरिया मार्ग और बरखेड़ा से दौलतपुर होते हुए गजरौला जाने वाले मार्ग पर एक भी बस का संचालन नहीं है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इन मार्गों पर डग्गामार वाहन भी रात में नहीं चलते। ऐसे में देर रात जिला मुख्यालय आने वालों को बस स्टैंड पर ही रात बितानी पड़ेगी।
------------
जिम्मेदार दे रहे सवारियां कम होने का हवाला
अधिकारियों की मानें, तो इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम है। इस कारण इस पर राजस्व नहीं आता है। जबकि डग्गामार वाहन चालक इन मार्गों पर जमकर चांदी काट रहे है।

वर्जन:
दियोरिया, गजरौला सहित अन्य मार्गों पर बसों का संचालन कराया गया, लेकिन राजस्व न आने के कारण इन पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed