फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are more voters than the population in 17 villages

जनसंख्या से अधिक वोटर हैं 17 गांवों में

Wed, 08 Jul 2015 11:57 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 08 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
There are more voters than the population in 17 villages
गांव की जनसंख्या 1297 और वोटर 2734 है न चौंकने वाली बात, लेकिन सही।
विज्ञापन
दरअसल तहसील क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात से अधिक, बराबर और जनसंख्या से अधिक मतदाता वाले 17 गांव की वोटर सूचियां ऐसी ही पाई गईं। वजह गांव में न रहने वाले तमाम लोग भी मतदाता सूची में शामिल है। जनसंख्या और वोटर के अनुपात को कैसे ठीक किया जाए, इसको लेकर बुधवार को पर्यवेक्षकों की बैठक कर निर्देश दिए गए।

प्रभारी एडीओ (पंचायत) अरविंद वर्मा ने बताया कि पिछली मतदाता सूचियों में क्षेत्र के 17 गांव ऐसे पाए गए हैं जिनकी जनसंख्या और वोटरों का अनुपात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि गांवों की जनसंख्या वर्ष 2011 के अनुसार है। जनगणना के बाद गांव में रहने वाले तमाम लोग दूसरे गांव में चले गए, लेकिन गांव की वोटर लिस्टों में उनके नाम हैं।

इसके अलावा जनसंख्या के बाद अन्य गांव के लोग उक्त गांव में आकर रहने लगे और इसी गांव की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल हुए। ऐसे 17 गांवों को चिन्हित किया गया है। जनसंख्या और वोटरों के अनुपात को ठीक करने को ब्लाक सभागार में बुधवार को सुपरवाइजरों की बैठक लेकर निर्देश दिए गए, ताकि वोटर लिस्टों को आबादी के अनुसार सुधार कराया जा सके। बैठक में प्रभारी बीडीओ देवेंद्र कुमार, एसडीओ (समाज कल्याण) ज्ञानचंद आर्य, एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने संबोधित किया।
वोटों की राजनीति के चलते नहीं कटे सूचियों से नाम
दरअसल जिन गांव की वोटर और जनसंख्या के अनुपात में अंतर है (बराबर या उससे अधिक वोटर है) उनकी सूचियों में वोटों को लेकर सुधार नहीं हो सका। वोटर दूसरे गांव में रहने लगे। प्रधानी के चुनाव आदि को लेकर जीत उनकी हो। इसको लेकर वोट नहीं कटने दिए गए।
0000
गांव          जनसंख्या         वोटर        प्रतिशत
श्रीनगर         1161           1146          98.71
विज्ञापन

अशोकनगर    1319           1541          116.83
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धनगर     1150           1248           108.32
देवीपुर        2128           1549           77.79
रमनगरा       1021          1929           188.93

अभयपुर माधौपुर 1356      1064           78.46
उदयकरनपुर     1399       1075           76.84
शेरपुर मकरंदपुर 3373       2702           80.17
जमुनिया जगतपुर 1757      1406           80.50
कबीपुर कसगंजा  1297      2734        210.10
हरीपुरकलां       1513       1249         82.55
अभयपुर जगतपुर  2688     2568        95.54
पिपरिया मझारा   2825     2357          83.43
बैल्हा            1554      2361         151.93
खिरकिया बरगदिया 1324   1255          94.79
नरायनपुर ज.पूरनपुर 2808   2571        91.56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed