फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft worth thousands in sweets shop, incident captured in CCTV

Pilibhit News: मिठाई की दुकान में हजारों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 17 Jan 2024 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Theft worth thousands in sweets shop, incident captured in CCTV
पीलीभीत/बीसलपुर। हबीबुल्ला खां शुमाली में चोरियाें का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मिठाई व्यापारी की दुकान में धावा बोलकर चोर गल्ले में रखे हजारों रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के रहने वाले अमर जायसवाल का कॉलोनी के ही स्टेशन रोड पर होटल है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह अपना होटल बंद कर घर चले गए। इसके बाद बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे एक चोर किचन की दीवार में लगे रोशनदान के जरिए होटल में घुस आया। उसने पहले गल्ले में रखे लगभग 27 हजार रुपये निकाले। इसके बाद दुकान में रखी नमकीन, बिस्कुट, मिठाई समेत अन्य सामान चुरा ले गया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब होटल के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़़ा है। इसके बाद मामले की जानकारी होटल स्वामी अमर जायसवाल को दी। उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। उसमें एक युवक किचन के रास्ते से होटल में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने गायब सामान का आंकलन किया तो लगभग 30 हजार रुपये का पाया। मामले की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


घटनाओं के बाद भी नहीं चेती कोतवाली पुलिस
हबीबुल्ला खां शुमाली में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने एक चोर को पुलिस को पकड़वाया था। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस सक्रिय नहीं हुई। अब दोबारा से इसी मोहल्ले में एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। बावजूद पुलिस महज जांच का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed