फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft of lakhs by breaking the lock of the house

Pilibhit News: मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
theft of lakhs by breaking the lock of the house
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव उगनपुर में मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हो गई।
विज्ञापन

गकां के बाहर एक वर्कशॉप है। उसके ऊपर मकान बना हुआ है। मकान मालिक राकेश ने बताया कि वह अपने भाई गुड्डू के साथ वर्कशॉप पर काम करते हैं, तथा परिवार छत पर रहता है। 25 दिसंबर को राकेश की पत्नी सीमा अपनी सास के पास गांव मैंदना थाना न्यूरिया चली गई थी। छत पर कमरे में ताला लगा हुआ था। इसके बाद गुड्डू तथा राकेश काम करने के बाद नीचे वर्कशॉप में ही सो जाया करते थे।

पत्नी 29 दिसंबर की शाम को आ गई। तब वह लोग छत पर गए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। लॉकर भी खुला हुआ पड़ा था। दुकान मालिक ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। दुकान स्वामी ने गजरौला थाना क्षेत्र की चौकी सुहास पर सूचना दी। नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रूपा विष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed