फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft in a house near police station

Pilibhit News: पुलिस चौकी के पास घर में चोरी

Fri, 07 Jun 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Theft in a house near police station
गांव बलरामपुर में घर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा समान । संवाद
पूरनपुर/घुंघचाई। घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घर की दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर को भी निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर ले गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन




पीड़ित सिकंदर यादव ने बताया कि वह और उसकी मां जयदेवी घर के आंगन में सोए थे। जबकि उसका चचेरा भाई शैलेश पास के पुश्तैनी घर में अन्य परिजनों के साथ सोया था। चोर उसके घर की दीवार फांदकर घुसे। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, तीन सोने के हार, 15 जोड़ी चांदी के खड़ुआ, आठ जोड़ी पायल, दो सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच सोने के पैडल, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया सहित 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

यही नहीं चोर शैलेश के कमरे में भी गए और 20 हजार रुपये तथा कुछ सामान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

पुलिस चौकी से चंद कदमों दूरी पर हुई चोरी की घटना के विरोध में एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जब पुलिस चौकी के समीप ही लोग सुरक्षित नहीं हैं तब क्षेत्र के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और घटना के खुलासे की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामअवतार, सुनील, सिंकदर, वीरेंद्र यादव, अजीत, सुरजीत सिंह, राधे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed