फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft

मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Mon, 15 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
theft
वीरवती ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने पोते शिवम के साथ बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा नत्थू रिश्तेदारी में गईं थी। किराएदार लोकेश गंगवार व उनकी पत्नी 15 दिन पहले थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव इगरा गए थे। मकान पर ताला पड़ा हुआ था। सोमवार की सुबह जब वह लौटकर आईं तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

जब वह घर के अंदर गईं तो वहां कमरों में पड़े ताले कटे और सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर उन्होंने घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस व किराएदार लोकेश गंगवार को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वीरवती ने बताया कि चोर उनके घर से 10 हजार रुपये और अंगूठी, झाला, नथ फूल समेत करीब एक लाख का  सामान और लोकेश गंगवार के कमरे से पांच हजार रूपये व करीब 50 हजार के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस घटना से पूर्व 11 जून की रात बदमाशों ने पूरनपुर हाइवे पर स्थित दिव्यानंद आश्रम को निशाना बनाया था। यहां आश्रम कर्मचारी कृष्णबिहारी, उनके परिवार व सेवादार श्यामबिहारी को बांधकर पिटाई की थी और नगदी-जेवर समेत एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवलिंग से पीतल का नाग चोरी
पीलीभीत। चोरों ने भगवान का भी घर नहीं बक्सा। टनकपुर हाइवे पर मौर्या मार्केट के पास शिव मंदिर है। रविवार की रात चोरों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग में लिपटा पीतल का नाग चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई। जब आसपास के लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा की नाग गायब था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed