{"_id":"68263c062271d1ce93050117","slug":"theft-from-the-closed-house-of-a-district-panchayat-employee-thieves-took-away-the-dvr-too-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135943-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला पंचायत कर्मचारी के बंद मकान से चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला पंचायत कर्मचारी के बंद मकान से चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर
Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरों ने जिला पंचायत कर्मचारी के बंद मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर अभिलेख व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोलकर ले गए। दिल्ली से लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। सुनगढ़ी पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया है।
घटना शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी की है। कॉलोनी निवासी जिला पंचायत में कम्प्यूटर प्रोग्रामर पद पर कार्यरत संजय अरोरा ने बताया कि परिवार के साथ दिल्ली गए थे। इस दौरान ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पूरे घर को खंगालने का प्रयास किया। हालांकि नकदी और जेवरात चोरों के हाथ नहीं लग सके। बुधवार रात घर लौटने पर ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचने पर सामान फैला था। परिजनों के अनुसार चोर कुछ अभिलेख और घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। नकदी और जेवरात उन्हें नहीं मिल सके। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी करने के साथ जांच पड़ताल की गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई है। चोरों को ट्रेस कर खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।