{"_id":"66d6307aad0fb79360003fb9","slug":"the-youths-last-rites-were-performed-on-the-third-day-in-the-presence-of-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121872-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पूरनपुर। फंदे से शनिवार को लटके मिले गांव धर्मापुर निवासी सौरभ यादव का सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव धर्मापुर निवासी सौरभ यादव का शनिवार सुबह उसके घर के समीप उसके चाचा के खंडहरनुमा घर में शव लटका मिला था। वह अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। गांव में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में शामिल होने के लिए चार दिन पहले घर आया था। उसके पिता रामलखन ने गांव के तीन युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार शाम को उसके पिता को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ की मौत फंदे से लटकने से होने की बात सामने आई थी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर रामलखन ने रविवार को पुत्र का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे थे। इस पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया था।
बाद में रविवार को शाम होने की बात कहते हुए उसके पिता ने सोमवार को पुत्र के अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया। इधर, युवक का अंतिम संस्कार न होने की जानकारी पर डीएम ने एसडीएम और पुलिस से घटना की जानकारी ली। सोमवार को इंस्पेक्टर क्राइम टीम के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
तब कही सुबह करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में सौरभ का अंतिम संस्कार किया गया। रामलखन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों से भी पूछताछ जारी है।