{"_id":"66b795dd1e0dac30120e0de7","slug":"the-youth-standing-at-the-door-was-attacked-with-a-sharp-weapon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120804-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दरवाजे पर खड़े युवक पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दरवाजे पर खड़े युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
घुंघचाई। दरवाजे पर खड़े युवक को गाली गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर पचपुखरा निवासी जोगा सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी गुरमेज सिंह गाली-गलौज करने लगा। जोगा सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जमीन पर गिरा कर लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद