{"_id":"670986dd25233fd7700dc578","slug":"the-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123900-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार का फाइल फोटो।
मझोला। पिटाई से आहत युवक ने घर आकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गिधौर गांव निवासी दीनदयान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके भाई अनिल कुमार (28) गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास गया था। आरोप है कि वहां गांव के ही एक अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। दोबारा धार्मिक स्थल पर न आने की चेतावनी दी।
दीनदयाल का आरोप है कि घटना से आहत अनिल ने घर पहुंचने के बाद कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में छह भाई-बहन हैं। थाना प्रभारी अशोल पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।