फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man killed by tigers on the farm

खेत पर गए युवक को बाघ ने मार डाला 

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए युवक पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। फिर बाघ उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर घर के लोगों व पड़ोसियों ने तलाश शुरू की। एक खेत के बाहर खून पड़ा होने पर गांव वालों को शक हुआ। खेत में अंदर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। पास में ही बाघ भी बैठा बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी नेवाराम का पुत्र राजीव (17) सोमवार शाम लगभग चार बजे खेत पर गया था। अंधेरा होने तक घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद गांव के ही सियाराम के गन्ने के खेत के किनारे खून पड़ा देखा गया। साथ ही किसी के अंदर घसीटे जाने के निशान दिखे। इस पर गांव वालों को बाघ के हमले का शक हुआ। तुरंत ट्रैक्टर ट्रालियों से लोग खेत पर पहुंचे और ट्रैक्टर की लाइटें जलाकर गन्ने के खेत में देखा तो राजीव का शव पड़ा हुआ दिखा। शव के पास ही बाघ बैठा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही बाघ ने गांव में एक व्यक्ति को निवाला बनाया था। बाघ के हमले से दूसरे व्यक्ति की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने गन्ने के खेत को ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर घेर लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि वन विभाग की टीम नौ बजे तक नहीं पहुंच सकी थी। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टीम मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed